डैमेज कन्ट्रोल में लगे कमलनाथ, छह विधायक लौटे भोपाल

डैमेज कन्ट्रोल में लगे कमलनाथ, छह विधायक लौटे भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश के हाईवोल्टेज सियासी नाट्यक्रम में एक नया मोड़ आया है। उच्च शिक्षा मंत्री और तरूण भनोट कांग्रेस विधायकों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। विधायक रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, ऐदल सिंह कंसाना, बसपा विधायक संजीव कुशवाह, सपा विधायक बबलू शुक्ला और बीएसपी विधायक रामबाई को भोपाल लाया गया है। इन विधायकों को दिल्ली से भोपाल लाया गया है। भोपाल पहुंचते ही इन्हें लेकर जीतू पटवारी और तरुण भनोत सीएम हाउस पहुंचे हैं जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ विधायकों से चर्चा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे तो कांग्रेस और अन्य विधायकों को होटल मराठा से होटल आईटीसी ग्रांड मानेसर में शिफ्ट कर दिया गया। इसकी भनक मुख्यमंत्री कमलनाथ को लगी तो उन्होंने अपने मंत्रियों को दिल्ली भेजा और विधायकों को बीजेपी के कब्जे से मुक्त कराने की कोशिश की। अब इन कयासों में एक नई कड़ी जुड़ी है क्योंकि अब खबर है कि बीजेपी के कब्जे से मुक्त कराकर छह विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से भोपाल लाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews