कमलनाथ के सांसद बेटे का शिवराज को ‘भोज इन्विटेशन’

कमलनाथ के सांसद बेटे का शिवराज को ‘भोज इन्विटेशन’

भोपाल।
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर गर्माई सियासत के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल नाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने  शिवराज सिंह चौहान को दोपहर के भोजन के लिए अपने गृह ग्राम शिकारपुर में आमंत्रित किया है।

दरअसल छिंदवाड़ा के सौन्सर में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर भाजपा आक्रामक मूड में है और शिवराज सहित महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुख्यमंत्री कमलनाथ पर छत्रपति शिवाजी के अपमान का आरोप लगा चुके हैं। नकुल नाथ ने शिवराज पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आपका विकास के मॉडल छिंदवाड़ा में स्वागत है। लेकिन जिस तरह से आप छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने आ रहे हैं वह गलत है। ट्वीट में आगे लिखा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारी आस्था के प्रतीक हैं। आपको उनके नाम को राजनीति के लिए प्रयोग करना उचित नहीं। दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित करते हुए नकुल नाथ ने यह भी कहा है कि आप एक बार आए और मेरे साथ छिंदवाड़ा के विकास का मॉडल जरूर देखें। दरअसल इस पूरे मुद्दे के बाद शुक्रवार को शिवराज छिंदवाड़ा के सौन्सर जा रहे हैं जहां पर वह इस मुद्दे को उठायेगे।

नकुलनाथ उठाएंगे मूर्ति का पूरा खर्चा
इधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान किया है कि सौंसर में अब शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा पूरे धूम धाम के साथ समारोहपूर्वक स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं सीएम कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने घोषणा की है कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने और उसकी स्थापना कराने में जो भी खर्चा आएगा उसका वहन वह खुद करेंगे।इस घोषणा के साथ ही छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति हटाने को लेकर बढ़ रहा विवाद खत्म हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews