शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ, आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा

शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचे कमलनाथ, आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (former cm kamalnath) ने आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सीएम हाउस (cm house) पहुंचे कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान के बीच विधानसभा सत्र (assembly session) के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर चर्चा हुई।

बता दें कि विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा का पिछला सत्र 24 मार्च को आयोजित किया गया था, 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी और 24 मार्च को आयोजित विशेष सत्र में बहुमत साबित किया था। इसके बाद 20 जुलाई को प्रस्तावित मॉनसून सत्र कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था। अब 21 सितंबर से 23 सितंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा। सत्र को लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews