कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र, की ये मांग

कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र, की ये मांग

भोपाल। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है, इस पत्र में कमलनाथ ने कहा कि कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच प्रदेश के नागरिकों का विश्वास जीतना और उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना ही प्राथमिकता है।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को पत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये सलाह दी है। उन्होने लिखा है कि क्लिनिकल केयर के लिये WHO की गाइडलाइन के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मियों के लिये पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हेज्मेट सूट्स और एन-95 मास्क की व्यवस्था की जाए। हर जिले में कोरोना के लिये अलग से अस्पताल चिन्हित किये जाएं तथा निजी अस्पतालों को अधिगृहित कर वहां भी कोरोना का इलाज करने की व्यवस्था की जाए।

कमलनाथ ने सीएम को लिखे एक अन्य पत्र में इस आपदा की घड़ी मे किसानो को हो रहे नुकसान तथा उनकी सहायता के लिये भी अपील की है। उन्होने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये फसलों की कटाई, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के लिये व्यवस्था की जाए, ताकि इस संकट के समय उनकी साल भर की मेहनत नष्ट न हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews