कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) के इस भयावह दौर में एक ओर जहां देशभर में लोग घरों में बंद हो गई है, वहीं दूसरी ओर हमारे कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) सभी की सुरक्षा के लिए खुद आगे आकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इन कोरोना वॉरियर्स में से एक पत्रकार (Journalist) भी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singhh chouhan) द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स (Front line Workers) का दर्जा दिया गया है। अब अधिमान्य पत्रकारों की भांति समस्त पत्रकारों को फ्रंट लाईन वर्कर दर्जा मिले, इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने (Kamalnath) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

कोविशिल्ड के दो डोज़ के बीच बढ़ सकता है अंतराल, अगले हफ्ते तक फैसला संभव

कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि मीडिया के सभी साथी जिनमें मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार, फील्ड में कार्य करने वाले अन्य संवाददाता, फोटोग्राफर्स एवं कैमरामेन भी इस महामारी में सक्रिय रूप से कर्तव्यों का निर्वहन कर जनसेवा कर रहे हैं। इसलिए मीडिया के सभी साथियों को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा दिया जाए। उन्होने मैं मीडिया में काम करने वाले सभी साथियों को कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना वॉरियर घोषिक किये जाने का अनुरोध किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews