कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- ’35 दिन बाद हम बनाएंगे विधानसभा अध्यक्ष’

कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- ’35 दिन बाद हम बनाएंगे विधानसभा अध्यक्ष’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में उपचुनावों (MP By-election) को लेकर जारी सरगर्मियों के बीच 21 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिन के विधानसभा (Vidhansabha Session) सत्र को एक दिन का कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी टाल दिए गए है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव (Speaker Election) को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 35 दिन बाद हम विधानसभा का स्पीकर बनाएंगे|

आज विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मंत्री भूपेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, सुश्री विजयलक्ष्मी साधो एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक में यह भी फैसला हुआ कि कोरोना के चलते सिर्फ बजट पास किया जाएगा, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा. एक दिन के सत्र में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद बजट को पास किया जाएगा|

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को टालने की खबर पर कमलनाथ ने कहा कि 35 दिन हम विधानसभा अध्यक्ष बनाएंगे| ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की मौत पर कमलनाथ बोले- यह लापरवाही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews