शिवराज सरकार को कमलनाथ की खुली चेतावनी

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
प्रधानमंत्री को लेकर विवादित ट्वीट मामले में पूर्व मंत्री और राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है| इस बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) सरकार से नाराज हो गए हैं| उन्होंने भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि इस कुत्सित व घृणित राजनीति से बाज आये अन्यथा हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा|

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की| उन्होंने ट्वीट कर लिखा-मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूँ और आज फिर दोहरा रहा हूँ भाजपा प्रदेश में निरंतर ग़लत परंपराओ को जन्म दे रही है , राजनैतिक बदलेबाजी , दबाव -दुर्भावना की राजनीति व द्वेष भावना से काम कर रही है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिये बौखलाहट में यह सब कर रही है

उन्होंने लिखा-सरकारें आती जाती रहती है। हमारी भी प्रदेश में सरकार रही है लेकिन हमने कभी इस भावना से काम नहीं किया। हम भी यदि भाजपा की राह पर चलते तो आज कई भाजपाइयों पर इसी तरह से प्रकरण दर्ज हो चुके होते लेकिन हम इस तरह की राजनैतिक द्वेष भावना में विश्वास नहीं करते है।

सरकार बाज आये अन्यथा मुंहतोड़ जवाब देंगे
कमलनाथ ने आगे लिखा-प्रदेश भर में हमारे नेताओ, जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर काम करने वाले हमारे लोगों को डराया , धमकाया जा रहा है , उन पर झूठे प्रकरण दर्ज किये जा रहे है। मैं भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देता हूँ कि वो इस कुत्सित व घृणित राजनीति से बाज आये अन्यथा हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा , भाजपा सरकार की इस दमनकारी सोच का मुँह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।

अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे
कमलनाथ ने लिखा-हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे , हमने देश की आज़ादी की लड़ाई के लिये अंग्रेजो से संघर्ष किया है तो भाजपा क्या है ?भाजपा सरकार ने यदि इस तरह की द्वेष भावना की राजनीति बंद नहीं की तो हम इसके ख़िलाफ़ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews