MP में 10 हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, नाथ बोले-सरकार को उपचुनावों की चिंता

MP में 10 हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, नाथ बोले-सरकार को उपचुनावों की चिंता

भोपाल।

लगातार तेजी से बढ रही कोरोना (corona) मरीजों  की संख्या के बाद मध्य प्रदेश (madhypradesh) देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां 10 हजार से ज्यादा संक्रमित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,049 हो गई है और मृतक संख्या 427 हो गई है। वही भोपाल-इंदौर समेत अन्य जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, इस बिगड़ती स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Former Chief Minister and Congress President Kamal Nath) ने शिवराज सरकार (Shivraj government) पर हमला बोला है।

कमलनाथ ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार को आडे हाथों लिया है। कमलनाथ ने लिखा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े निरंतर बढ़कर भयावह होते जा रहे हैं , वही सरकार इन्हें भूल व जनता को अपने हाल पर छोड़ उपचुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गयी है।प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10000 के पार पहुंच गया है।अभी तक 440 लोगो की मृत्यु हो चुकी है।

नाथ ने अगले ट्वीट में लिखा है कि आज भी प्रदेश में आम मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है , इसके अभाव में मरीज रोज दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश के सभी स्थानो से निजी अस्पतालो की मनमानी व भारी-भरकम बिल वसूलने की शिकायतें रोज़ सामने आ रही हैं।सरकार का अभी तक उन पर कोई नियंत्रण नहीं बन पाया है। आज भी आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के अभाव में कोरोना वारियर्स प्रतिदिन संक्रमित हो रहे हैं और वही दूसरी तरफ इन सब बातों से बेख़बर सरकार और ज़िम्मेदार उप चुनावो की तैयारियों के लिये घंटो मंथन करने में जुटे है।जनता को उन्होंने अपने हाल पर छोड़ दिया है।

पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी घेरा

वही उन्होंने पेट्रोल डीजल (Petrol diesel) की कीमतों पर बढ़ोत्ततरी को लेकर भी निशाना साधा है और लिख ाहै कि प्रदेश में पेट्रोल पर पूर्व में ही 33% वैट , 1% सेंस व 3.5 रुपये अतिरिक्त कर लग रहा था।वहीं डीजल पर 23% वैट , 1% सेंस व 2 रुपये अतिरिक्त कर लग रहा था।अतिरिक्त करों में इस बढ़ोतरी से अब पेट्रोल व डीज़ल में अभी तक का सर्वाधिक टैक्स हो गया है।वही अब मध्य प्रदेश की सरकार ने इस संकट काल में पेट्रोल और डीजल पर एक 1-1 रुपये का अतिरिक्त कर बढ़ाकर जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews