राज्यपाल के अभिभाषण मे मोदी-मोदी पर कमलनाथ का तंज, नरोत्तम बोले, “काम किया तो नाम होगा”

narottam mishra

भोपाल,गौरव शर्मा। मध्यप्रदेश की विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के उल्लेख को लेकर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ नेता ने तंज कसा है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जो काम करेगा, उसका नाम तो होगा ही।

यह भी पढ़ें…देखिये Video : किस बात पर मिले कमलनाथ- नरोत्तम के सुर, शिवराज ने भी दिया धन्यवाद

विधानसभा में राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान कुल 38 मिनट के भाषण में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का उल्लेख किया। शुरुआत उन्होंने “आजादी के अमृत काल में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व पटल पर 21 वी सदी के आत्मनिर्भर भारत का उदय हो रहा है” वाक्य से की। राज्यपाल ने कहा” सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास ही भारत मंत्र बन गया है।” इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना की तीन लहरों का देश ने किस सफलतापूर्वक सामना किया, इस बात का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें…नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को उम्रकैद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने के लक्ष्य को भी उन्होंने दोहराया। सिंचाई योजनाओं की बात हो या फिर आदिवासी वर्ग के उत्थान की, स्मार्ट सिटी से लेकर स्वच्छ भारत तक की बात में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का उल्लेख किया। राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इनोवेट फॉर इंडिया, इनोवेट फ्रॉम इंडिया का मंत्र दिया। उनके नेतृत्व में देश में एक नई स्टार्टअप क्रांति ने जन्म लिया है। अभिभाषण के बाद इस पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा” आज राज्यपाल के अभिभाषण में 22 बार मोदी जी का नाम आया है। रामराज की बात कर रहे हैं लेकिन किसी को दिख तो रहा नहीं है। ओबीसी आरक्षण पर कोई काम नहीं हो रहा। सिर्फ गुमराह करने का काम हो रहा है।”

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री का समाधान ऑनलाइन बैठक में फैसला भी “On The Spot”

कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने ट्विट किया”काम किया है मोदी जी ने तो नाम तो आएगा ही कमलनाथ जी….. सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास देश का ही नहीं, विश्व का मंत्र बन गया है…. चाहे कोरोना से निपटने की बात हो या देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाई पर पहुंचाने की बात, जनजाति गौरव बढ़ाने की बात हो या इन्नोवेट फॉर इंडिया इन्नोवेट फ्रॉम इंडिया जैसे मंत्र देने की बात, हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याणकारी बदलाव हुआ है जिससे भारत की प्रतिष्ठा और परचम पूरे विश्व के सामने लहराया है।”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews