खजुराहो में पारा पहुंचा 45 डिग्री ,मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज लू का अलर्ट, कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

MP Weather: सोमवार को 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल 2026 तक बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

मई से पहले अप्रैल में ही मध्य प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड रही है। दिनों दिन तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार (26 अप्रैल 2026) को खजुराहो सबसे गर्म रहा । यहां पहली बार तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। नौगांव, सागर, नर्मदापुरम, दमोह, श्योपुर, मंडला, दतिया, टीकमगढ़ में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में गर्मी का 6 साल और भोपाल-जबलपुर में 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर और उज्जैन वॉर्म नाइट की स्थिति बन सकती है।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल के बीच ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में कहीं-कहीं बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मई में तापमान के 45 °C के पार पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई गई है। इधर, लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू होंगे।

सोमवार को 13 जिलों में लू का अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, देवास, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा ।

इन जिलों में बारिश के आसार

श्योपुर, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews