‘लॉरेल्स किड जोन’ का एनुअल डे सेलिब्रेशन, नन्हें मुन्नों उस्तादों का दिखा जलवा

kids-zone-annual-day-bhopal

भोपाल। राजधानी भोपाल के अवधपुरी ग्राउंड में ‘लॉरेल्स किड जोन’ का एनुअल डे सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर नन्हें उस्तादों ने अपने जलवे से सबको हैरत में डाल दिया। इन नन्हें बच्चों ने जब स्टेज पर डांस परफॉरमेंस दी तो देखने वाले देखते रह गए। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने नाटक के जरिए कौमी एकता का संदेश दिया। स्टूडेंट्स की ओवरऑल परफॉरमेंस को देखते हुए ‘बेस्ट स्टूडेंट’ का अवॉर्ड ‘प्रख्या मित्तल’ को दिया गया।साथ ही स्टूडेंट के विकास में सहभागिता के लिए बेस्ट मदर,बेस्ट फादर,बेस्ट ग्रैंडमदर आदि के अवार्ड्स दिए गए। इस क्रम में ‘बेस्ट मदर’ का अवॉर्ड ‘आरती भटेले’ को मिला।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews