
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस का सर्वाधिक प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार 2017-18 और 2018-19 की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी अंतर्गत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2017-18 की परम विशिष्ट श्रेणी में डॉ राय सिंह नरवरिया, जीतेंद्र डंगस, हेमंत श्रीवास्तव, अति विशिष्ट श्रेणी में दीपिका शिंदे व सूरज सिंह तोमर शामिल हैं। वहीं विशिष्ट श्रेणी में मनोज शर्मा, रवि बैरागी, मनीष साहू, नीलेश दोहरे सहित अन्य सम्मिलित हैं।
वर्ष 2018-19 के लिये अति विशिष्ट श्रेणी में गोपाल सिंह चौहान, संजय मुकाती सहित अन्य तीन, विशिष्ट श्रेणी में विजय सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह सहित 30 लोग शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

