लालू ने मोदी के परिवार पर की टिप्पणी, BJP ने शुरू कर दिया “मैं हूँ मोदी का परिवार” अभियान, लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला

PM Modi

BJP I am Modi’s family campaign : देश के राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में हैं, चुनाव आयोग कभी भी तारीखों की घोषणा कर सकता है इसलिए सरगर्मियां और बयानबाजी तेज हो गई है,  राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर निकले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अलग अलग राज्यों में सभाएं ले रहे हैं, इस बीच विपक्षी गठबंधन INDIA ने कल पटना में एक रैली की जिसमें लालू यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया और उसके बाद भाजपा ने जो पलटवार किया है जो चुनाव से पहले गठबंधन के लिए बड़ा हमला बन सकता है।

लालू यादव ने पीएम मोदी पर परिवार को लेकर की टिप्पणी 

दरअसल इंडी गठबंधन ने कल 3 मार्च को पटना में एक संयुक्त रैली की, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव, तेजस्वी यादव और गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए, रैली में लालू यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में  भाषण दिया , उनके निशाने पर थे पीएम मोदी, लालू बोले – ये मोदी क्या है ? मोदी कोई चीज है क्या? ये नरेंदर मोदी आजकर परिवारवाद पर हमला कर रहा है, अरे भाई तुम बताओ न तुमको क्यों परिवार नहीं है क्यों संतान नहीं हुआ बताओ? ज्यादा संतान वालों को वो परिवारवाद कह रहा है ..अरे तुम्हारे पास परिवार नहीं है।

लालू की टिप्पणी के बाद BJP ने दिया कुछ इस तरह जवाब 

लालू यादव के इस बयान के बाद बवाल शुरू हो गया, जिस बात की कल्पना लालू यादव या फिर इंडी गठबंधन को नहीं थी भाजपा ने वो शुरू कर दिया, एक एक कर भाजपा के बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया X पर अपने नाम के साथ लिखना शुरू कर दिया  “मैं हूँ मोदी का परिवार” , जेपी नड्डा, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित अन्य सभी नेताओं ने नाम के आगे ये लाइन और जोड़ दी।

पलटवार करते हुए भाजपा ने शुरू किया “मैं हूँ मोदी का परिवार” अभियान 

मध्य प्रदेश में नेताओं ने लिखा शुरू कर दिया, सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित मंत्रियों विधायकों ने भी लिखा शुरू कर दिया  “मैं हूँ मोदी का परिवार” । इस घटनाक्रम पर जवाब देने आगे आये वीडी शर्मा , उन्होंने लालू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे छोटी सोच के लोग जो केवल अपनी पत्नी, बेटे , बेटियों तक सीमित हो वो मोदी का परिवार क्या जाने? हम उनके बारे में क्या कहें?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात  

उन्होंने कहा कि मोदी जी तो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं, उनके भाषण की शुरुआत मेरे परिवारजनों से होती है, देश के एक व्यक्ति को वे अपना परिवार मानते हैं, उन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है उनका लोहा पूरी दुनिया मानती है  इसलिए भाजपा ने अब “मैं हूँ मोदी का परिवार” अभियान शुरू किया है। पूरा देश मोदी जी का परिवार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews