
भोपाल
कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई ने एक बार फिर ट्वीट कर नया मुद्दा छेड़ दिया है। लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि एक बार फिर मिर्ची बाबा कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं, लोकसभा में मिर्ची यज्ञ का परिणाम हम देख चुके हैं इसलिए अब सतर्क रहें।
बता दें कि भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत का दावा करने वाले महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) ने उनकी जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची से यज्ञ किया था। लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद एक बार फिर मिर्ची बाबा सामने आ गए हैं जिसके बाद लक्ष्मण सिंह ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस को मिर्ची बाबा से सतर्क रहने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

