चर्चा में लक्ष्मण सिंह का ट्वीट, ‘पर्यावरण शुद्ध हो गया, अब राजनीतिक दल भी विचार करें’

चर्चा में लक्ष्मण सिंह का ट्वीट, ‘पर्यावरण शुद्ध हो गया, अब राजनीतिक दल भी विचार करें’

भोपाल । अक्सर अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को घेरने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)के अनुज विधायक लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने लॉक डाउन (Lockdown) के बीच एक बड़ी बात कही है| उन्होंने असामाजिक तत्वों को पार्टी से दरकिनार कर, ईमानदार लोगों को आगे लाने की बात कही है| उन्होंने ट्वीट कर कहा लॉकडाउन के कारण पर्यावरण शुद्ध हो गया अब राजनीतिक दल भी विचार करें।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने लॉक डाउन को लेकर ट्वीट किया है, साथ ही उन्होंने स्वच्छ राजनीति बात कही है| उन्होंने लिखा ‘लॉकडाउन के कारण आज गंगा-जमुना स्वच्छ हो गई और पर्यावरण शुद्ध हो गया। राजनीतिक दल भी विचार करें। चाटुकार, भ्रष्ट, असामाजिक तत्वों को पार्टी से दरकिनार कर, ईमानदार लोगों को आगे लाएंगे तो राजनीति भी शुद्ध होगी। लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट को लेकर भले ही कांग्रेस के नेता चुप्पी साध रहे हैं, लेकिन लोगों को उनके विचार पसंद आ रहे हैं ।

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, वे पांच बार लोकसभा सदस्य रहे और अभी तीसरी बार विधानसभा सदस्य बने हैं| कमलनाथ सरकार में उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज किये जाने पर विधायक का दर्द कई बार झलक चुका है| वहीं पिछली सरकार की सबसे बड़ी घोषणा ‘कर्जमाफी’ पर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए राहुल गाँधी और कमलनाथ पर निशाना साधा था| हाल ही में उनकी पत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने शिवराज मंत्रिमंडल की शपथ के बाद जब जीतू पटवारी ने वरिष्ठता को नजरअंदाज किए जाने का बयान दिया था तो रुबीना सिंह ने कहा था कि यह केवल भाजपा में ही नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या 16 महीने पहले वरिष्ठ नेताओं की जगह युवाओं को मंत्री नहीं बनाया गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews