सुरेंद्र शर्मा के प्रयासों से वेब सीरीज में अश्लीलता दिखाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, केंद्र ने जारी किया आदेश

सुरेंद्र शर्मा के प्रयासों से वेब सीरीज में अश्लीलता दिखाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, केंद्र ने जारी किया आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा के प्रयासों से केंद्र सरकार ने एक ऑर्डर जारी किया है जिसमें ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म, ऑडियो विजुअल प्रोग्राम और ऑनलाइन न्यूज व करेंट अफेयर्स कंटेंट को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन लाया गया है। इन पर कार्रवाई को लेकर सुरेंद्र शर्मा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजा था जिस पर संज्ञान लेते हुए आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अब जाकर समझ में आया कि सरकार की आईबी मिनिस्ट्री ऑनलाइन प्रसारित होने वाली फिल्मों के आपत्तिजनक कंटेंट और ऑनलाइन न्यूज़ और करेंट अफेयर्स कंटेंट पर क्यों कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। सरकार संविधान से चलती है और संविधान के तहत अब तक ऑनलाइन फेक न्यूज व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली घटिया फिल्मों को सेंसर करने व कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार आईबी मिनिस्ट्री के पास नहीं था। अब सरकार ने उसका समाधान करते हुए ऑनलाइन न्यूज और फिल्म कंटेंट को आईबी मिनिस्ट्री के अधीन कर दिया है। इसके बादद फेक न्यूज फैलाने वाले मीडिया व पत्रकारों और वेब सीरीज में आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की जा सकती है और आईबी मिनिस्ट्री इस शिकायत पर कार्रवाई कर सकेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews