NATA Exam 2021: MPPSC की तरह नाटा पर लॉकडाउन का असर नहीं, 10 अप्रैल को ही होगी

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC की तरह देशभर के आर्किटेक्चर कोर्सेस के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA Exam 2021) परीक्षा पर भी लॉकडाउन (Lockdown 2021) और कोरोना (Coronavirus) का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। तय तारीख के अनुसार, NATA 2021 की परीक्षा शनिवार 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गए है।

यह भी पढ़े.. 60 घंटे के लॉकडाउन से पहले डरावनी तस्वीरें- सड़कों पर जनसैलाब, नो सोशल डिस्टेंसिंग

दरअसल, 60 घंटे के लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश में भी 10 अप्रैल 2021 को  देशभर के आर्किटेक्चर कोर्सेस के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होने जा रही है।इसके लिए मप्र की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में परीक्षा केंद्र (NATA Exam 2021) बनाया गया है, जहां वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केसेस सामने आ रहे है। वैसे तो हर साल शहर में देवास नाका स्थित आइओएन डिजिटल को परीक्षा केंद्र बनाया जाता है, लेकिन इस बार काउंसिल आफ आर्किटेक्चर ने पोलोग्राउंड के पास स्थित एक प्राइवेट कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है, जो कि शहर के बीच में स्थित है।

काउंसिल आफ आर्किटेक्चर भी परीक्षा केंद्रों  पर विद्यार्थियों (Student) के शरीर का तापमान चेक करेगा और परीक्षा हाल में भी विद्यार्थियों को निश्चित दूरी पर बैठाया जाएगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  हैरानी  की बात तो ये है कि इंदौर (Indore) में रोजाना 700-800 केस सामने आ रहे है और आज शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 60 घंटे का लॉकडाउन भी लगाया जा रहा है, इस दौरान कोई भी साधन नहीं चलेगा, ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ गई है कि छात्र कैसे परीक्षा सेंटर पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े.. विवेक तन्खा की मांग- मप्र सरकार और चुनाव आयोग दमोह उपचुनाव स्थगित करें

वही परीक्षा केंद्र में कोरोना संक्रमितों या लक्षण वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट 10 बजे से 1 बजे और 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन इसके नतीजे 14 अप्रैल 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे। जो कैंडिडेट्स नाटा -2021 में सफल घोषित होंगे उन्हें काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से सम्बद्ध संस्थानों में संचालित 5 वर्षीय बैचलर्स इन ऑर्किटेक्चर (बीआर्क) पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रदान किया जाएगाNATA Exam 2021 की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर विजिट कर सकते हैं।

गौरतलब है  कि नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर राष्ट्रीय स्तर की अंडरग्रैजुएट श्रेणी की परीक्षा है। यह एक एप्टिट्यूड टेस्ट है जो BArch कोर्सेज में प्रवेश के लिए साल में 2 बार आयोजित किया जाता है।  नाटा परीक्षा का मोड ऑनलाइन रहता है। इसकी परीक्षा अवधि तीन घंटे की होती है। नाटा परीक्षा का स्कोर एक वर्ष के लिए वैध रहता है।इस टेस्ट में उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन डायग्रामेटिक रीजनिंग, न्यूमेरिकल रीजनिंग, इंडक्टिव रिजनिंग, सिचुएशनल जजमेंट, एब्सट्रैक्ट रीजनिंग आदि तकनीकों का उपयोग करके किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews