LOCK DOWN : एमपी के DGP ने किसकी की तारीफ और क्यों..?

LOCK DOWN : एमपी के DGP ने किसकी की तारीफ और क्यों..?

भोपाल।

विश्व में फैली कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में तत्परता से अपने कर्तव्य का पालन करने वाले समस्त पुलिस बल को एवं विशेष सशस्त्र बल के सेनानियों सहित थाना प्रभारियों को प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी ने पत्र लिखा है। पत्र में पुलिस बल का हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, बीमार लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना एवं जरूरतमंद लोगों तक भोजन आदि की सेवाएं पहुंचाने के लिए पुलिस व विशेष सशस्त्र बल जो काम कर रही है वह वाकई प्रशंसनीय है।

दरअसल अपने लिखे पत्र में पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस बल का हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि महामारी के इस वक्त में प्रदेशवासियों के प्रति समर्पित होकर उनकी सेवा करने में पुलिस विशेष सशस्त्र बल और होमगार्ड के जवानों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही पुलिस की सभी इकाइयों के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जिस तरह से सभी इकाइयां अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है वह वाकई तारीफ के काबिल है। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने पुलिस बल के जवानों से अपील की है कि वह इसे समर्पण भाव के साथ प्रदेशवासियों की सेवा करते रहे जिससे हम इस महामारी से लड़ने में सफल हो पाए। वहीँ पुलिस महानिदेशक ने पुलिस जवानों को हिदायत देते हुए कहा है कि अपनी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। विवेक जौहरी ने ड्यूटी के दौरान उपयोग में लाए जा रहे हैं वाहन के अलावा कार्यस्थल में इत्यादि स्थानों को भी बेहतर ढंग से सैनिटाइज रखने की बात की है। उन्होंने पुलिस बल से आग्रह किया है कि वह लोग भी समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहे क्योंकि हम स्वस्थ रहकर ही भली भांति देश की रक्षा कर पाएंगे।

गौरतलब हो कि देशभर में 21 दिन के लोक डाउन की घोषणा के बाद प्रदेश में पुलिस प्रशासन सख्ती से इसका पालन कर रही है। लोगों को जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से सड़कों पर निकलकर लोगों से उनके घरों में रहने की अपील कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews