मय के शौकीनों पर लॉकडाउन की मार, 3 मई तक करना पड़ेगा इंतज़ार

मय के शौकीनों पर लॉकडाउन की मार, 3 मई तक करना पड़ेगा इंतज़ार

भोपाल।

लॉकडाउन दूसरे चरण में 3 मई तक बढ़ा दिया गया है और इसी के साथ प्रदेश में शराब की दुकानों को भी 3 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व आदेश में 20 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद रखे जाने के आदेश दिए गए थे जिसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। सरकार ने सभी शराब और भांग की दुकानों को 3 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया हैं। विभाग के उप सचिव एसडी रिछारिया ने आदेश जारी करते हुए मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर को लिखा है कि मध्य प्रदेश में नोबेल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन के कारण शराब और भांग दुकानों को बंद रखा जाएगा। राष्ट्रीय विपदा कोरोनावायरस के फैलाव पर नियंत्रण तथा बचाव के प्रयासों के तहत 03 मई 2020 तक मध्य प्रदेश की सभी मदिरा एवं भांग की दुकानें बंद रहेगी।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने पहले चरण में भी सिनेमाघरों, शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया था। लॉक डाउन बढ़ने के कारण अब विभाग ने 03 मई तक शराब और भांग की दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं सिनेमाघर तीन मई तक बंद रहेंगे। इसके अलावा तीन मई तक सभी सिनेमा घर बंद रखे जाने का फैसला भी लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews