Lockdown2: शिवराज की मैराथन बैठक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा

Lockdown2: शिवराज की मैराथन बैठक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा

भोपाल।

द्वितीय चरण के लॉक डाउन में प्रदेश के छोटे एवं प्रमुख उद्योगों को पुनः शुरू करने को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान की बैठकों का दौर 11:00 बजे से शुरू होगा। जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक के बाद एक वो कुल चार बैठकों में शामिल होंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के द्वितीय चरण के लॉक डाउन के बाद 20 अप्रैल से प्रदेश में शिवराज सरकार छोटे उद्योग सहित अन्य कार्य को फिर से संचालित करने जा रही है। जिसके लिए आज एक 11:00 बजे सुबह शिवराज सिंह चौहान वित्त एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जिसके बाद 11:30 बजे मुख्यमंत्री चौहान अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग के साथ बैठक करेंगे। जहां लॉक डाउन के बीच छोटे एवम् प्रमुख उद्योगों के संचालन पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ है मुख्यमंत्री चौहान 12:00 बजे डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। जहां वो खोलो ना संक्रमण से पीड़ित मरीजों क्या हाल-चाल के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। जिसके बाद शनिवार को ही 12:30 बजे मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ प्रमुख चर्चा करेंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के द्वितीय चरण के लोग डॉन के बीच उन क्षेत्रों में जहां कोरोना का संक्रमण नहीं फैला है। ऐसे क्षेत्रों में व्यापारिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक विभागों को कुछ छूट के साथ फिर से काम करने की इजाजत होगी। जिसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गाइडलाइन भी जारी किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews