Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने MP से 10 उम्मीदवारों की घोषणा की, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से होंगे प्रत्याशी

Election Commission of India

Lok Sabha Election 2024 : इंताजर के बाद लोकसभा चुनावों में लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी , सूची घोषित करने के साथ ही छिंदवाड़ा सीट के सस्पेंस ख़त्म हो गया है, पार्टी ने एक बार फिर यहाँ से वर्तमान सांसद नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है वहीं भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया को भिंड लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, विधायक बरैया भिंड से प्रत्याशी  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज कांग्रेस की सूची जारी करते हुए मीडिया के सामने दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, उन्होंने बताया भिंड से फूलसिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला ओमकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा नकुलनाथ, देवास से राजेन्द्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की सूची का इन्तजार मीडिया और पार्टी नेता कर रहे थे और आज पार्टी ने 29 में 10 सीटों की घोषणा कर सियासी हलचल तेज कर दी है, मीडिया और भाजपा की नजर गुना सहित उन सीटों पर हैं जहाँ  भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं, इस लिस्ट में गुना सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया जहाँ से ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में वहीं वही शिवराज सिंह चौहान एक सामने भी अभी पार्टी ने कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews