Lok Sabha Election 2024 : वीडी शर्मा ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया, बोले- BJP का वोट शेयर MP में इतिहास बनाएगा

वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा का वोट शेयर इतिहास बनाएगा, ये अब तक का सबसे अधिक वोट शेयर होगा और हम सभी 29 सीट जीतकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे। 
BJP MP

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों के सभी चरण आज समाप्त हो गए आम अंतिम और चौथे चरण में 8 लोस्क्स्भा सीटों के लिए मतदान हुआ, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा मप्र ने देश में पहली बार नया प्रयोग किया, भाजपा ने महिला वॉर रूम बनाया और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया, मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया, उन्होंने कहा कि इस चरण में भी भाजपा को जनता ने अधिक वोट दिए होंगे, उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का वोट शेयर मप्र में ऐतिहासिक रहेगा ऐसा उन्हें भरोसा है।

इन 8 सीटों पर चौथे और अंतिम चरण में हुआ मतदान  

देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे होंगे लेकिन मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मतदान चार चरणों में ही पूरे हो गया, आज मप्र में 8 सीटों देवास (अजा), उज्जैन (अजा),मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा) , इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में मतदान हुआ , शाम पांच बजे तक इन सभी सीटों पर कुल मतदान  68.01 प्रतिशत मतदान रहा, वीडी शर्मा को भरोसा है कि ये आंकड़ा 75 प्रतिशत को छू जायेगा।

आपका एक वोट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा, मतदाता का आभार जताया 

मीडिया से बात करते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने में लगे शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को भी धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि चौथे चरण में भी जनता ने भाजपा को अधिक वोट दिया होगा, वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा का वोट शेयर इतिहास बनाएगा, ये अब तक का सबसे अधिक वोट शेयर होगा और हम सभी 29 सीट जीतकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews