शिवराज करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं, गडकरी पहुंचेंगे देवास और उज्जैन

loksabha-election-shivraj-campaigning-

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज आखिरी चरण के लोकसभा क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शिवराज सिंह चौहान 13 मई को खरगोन, धार एवं देवास लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। प्रात: 11 बजे रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लेने के बाद  दोपहर  1.45 बजे महेश्वर के करई में पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे कुक्षी के निसारपुर में सभा, शाम 4.10 बजे सरदारपुर के लावरिया में पार्टी प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे सोनकच्छ के टोंकखुर्द में सभा, शाम 7.30 बजे आष्टा के जावर में पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के पश्चात् भोपाल के लिए रवाना होंगे


गडकरी आज देवास और उज्जैन आएंगे 

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी 13 मई को शाम 6 बजे देवास के होटल पैराडाईज में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। रात्रि 8 बजे इंदौर के गुरू अमरदास हॉल में प्रबुद्धजनों से चर्चा करने के पश्चात नागपुर रवाना होंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews