रसोई के बजट पर फिर महंगाई की मार, LPG सिलेंडर 25 रूपये महंगा

gas cylinder new price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर किचन का बजट गड़बड़ाने वाला है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम आज से 25 रुपये और बढ़ गए हैं। इससे पहले दिसंबर में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि एक साल में सरकार हर कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। इससे अधिक सिलेंडर खरीदने पर उन्हें बाजार मूल्य की कीमत अदा करनी होती है।

सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने गुरूवार से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है। यहां राहत वाली बात ये है कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas cylinder) के दाम 6 रुपए तक घटाए गए हैं। दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 719 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 719 रुपए, चेन्नई में 735 रुपए और में 745.50 रुपए होगी। 6 रूपये कमी के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1533 रुपये में मिलेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews