Weather Alert: मप्र पर मेहरबान Monsoon, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

weather

भोपाल।
कोरोना संकटकाल के बीच मानसून ने पूरे देश को समय से पहले कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश समेत सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है।भारतीय मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगर मध्यप्रदेश की बात करे तो 14 जून को मध्यप्रदेश पहुंचे मानसून ने 10 दिनों में पूरे राज्य में सक्रियता दिखाई है और बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने रीवा, सतना , छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, और बैतूल जिलों मे बारीश की चेतावनी दी है, वही भोपाल , होशंगबाद, सागर, रीवा, ग्वालियर-चंबल संभालों के जिलों में और इंदौर-धार जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

आइएमडी के अनुसार, राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। वातावरण में मौजूद नमी के कारण प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बौछारें देखने को मिल रही हैं। विभाग ने इसके अलावा 29 जून से राज्य के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश की शुरुआत की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार ,8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंचता है लेकिन इस बार यह करीब दो सप्ताह पहले ही पहुंच चुका है। साल 2013 के बाद पहली बार मानसून इतनी जल्दी पूरे देश में पहुंचा है और उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ आई थी।आज रविवार को भी विभाग ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार और सहरसा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Rain DT 28.06.2020
(Past 24 hours)
Shajapur 30.0
Ujjain 0.2
Guna 6.6
Tikamgarh 6.0
Bhopal city 7.2
Datia 12.2
Bhopal 2.8
Indore 13.0
Chindwara 15.8
Khajuraho 3.6
Gwalior trace
mm
Seoni 8.2
Malanjkhand 2.5
Mandla 4.0
Dhar 24.6
Khandwa 2.0
Khargone 12.6

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews