मध्यप्रदेश में यहां जल्द मिल सकती हैं गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान

Madhya-Pradesh-can-get-relief-from-heat

भोपाल। 

मध्‍यप्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए बारिश की संभावना है। रीवा, सीधी, शहडोल आदि स्‍थानों पर अगले तीन से चार दिनों के दौरान अलग-अलग समय पर तेज बारिश और आंधी आ सकती है। 

मध्यप्रदेश के कई शहरों में अगले तीन से चार दिन तक मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कई स्‍थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। गर्मी से बहुत परेशान हो चुके लोगों के लिए यह ख़ुशी की खबर है कि यह सप्‍ताह राहतभरा हो सकता है। 

इन दिनों मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया है। सूरज की तेज तपिश से इन दिनों लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग केंद्र ने यह अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई शहरों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews