आज दावोस जाएंगे CM कमलनाथ, निवेश की नई संभावनाओं पर करेंगे चर्चा

आज दावोस जाएंगे CM कमलनाथ, निवेश की नई संभावनाओं पर करेंगे चर्चा

भोपाल।
मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर दावोस दौरे पर जा रहे है।इस वक्त वे दिल्ली में है और आज रात को यहां से दावोस के लिए रवाना होंगे। जहां वे वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में शिरकत करेंगे और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम के साथ प्रमुख सचिव और उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

दरअसल, 20 से 24 तक स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम का आयोजन हो रहा है, इसमें दुनियाभर के दिग्गज शामिल होंगे। जिसमें सीएम कमलनाथ भी शिरकत करने पहुंचेंगे।यह सीएम कमलनाथ का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले कमलनाथ पिछले साल 19 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शिरकत करने के लिए स्विटजरलैंड के दावोस रवाना हुए थे, दावोस में सीएम ने मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के सिलसिले में तमाम दिग्गज हस्तियों से मुलाकात की थी।

संभावना जताई जा रही है कि सीएम के इस दौरे से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और कही कही सरकार का युवाओं से रोजगार को लेकर किया गया वादा पूरा होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews