अब इस कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, 50 से ज्यादा समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

Madhya-Pradesh-Congress-leader-Kamlesh-Katare-joins-BJP

भोपाल।

प्रदेश में दो हफ्ते बाद विधानसभा चुनाव होना है जिसकी तैयारी में दोनों ही पार्टियां जुटी हुई है लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस खेमे में खलबली मचा दी है। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कांग्रेस नेता कमलेश कटारे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है वे टिकट न मिलने के चलते नाराज चल रहे थे।

दरअसल, बीते दिनों कटारे को कांग्रेस द्वारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।लेकिन वे कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, उन्हे टिकट नहीं मिला और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया, जिसके चलते वे नाराज चल रहे थे। इसी से आहत होकर कटारे ने देर रात अपने पचास से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज की जिले के अहमदपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews