मप्र में कोरोना मरीज 1 लाख 60 हजार के पार, आज आए 1030 नए केस

मप्र में कोरोना मरीज 1 लाख 60 हजार के पार, आज आए 1030 नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patient) की संख्या में बढ़ोतरी का दौर जारी है, मरीजों की कुल संख्या एक लाख 60 हजार को पार कर गई है। वहीं अब तक 2773 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department Of State) द्वारा रविवार को जारी ब्यौरे के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों मे 1030 मरीज बढ़े हैं। अब कुल मरीजों की संख्या एक लाख 60 हजार 188 हो गई है। इंदौर में 215 की संख्या में बढोत्तरी होने से यहां कुल मरीज 31623 हो गई है। वहीं भोपाल में 203 मरीज बढ़े हैं, यहां कुल मरीज 22370 हो गए हैं। जबलपुर में 62 और ग्वालियर में 40 मरीज बढ़े हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में 20 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 2773 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक एक लाख 44 हजार 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 13281 है। बीते 24 घंटों में जहां 1427 मरीज स्वस्थ हुए, वहीं 1030 मरीज बीमार हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews