Corona Update: मप्र में बिगड़ते जा रहे हालात, 24 घंटे में 2323 नए केस, 29 मौतें

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| हर रोज सामने आ रहे नए केस नए रिकार्ड बना रहे हैं| मंगलवार को एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है| पिछले 24 घंटे में ​2323 नए मरीज मिले हैं| जिसके बाद अब प्रदेश कुल संक्रमितों का आंकड़ा 93053 पहुँच गया है| जिस गति से संक्रमण बढ़ रहा है, उस हिसाब से इसी हफ्ते यह आंकड़ा एक लाख के पार हो सकता है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20259 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 163 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 17936 सैंपल नेगेटिव और 2323 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा 1820 हो गई है|

पिछले 24 घंटे में 1902 मरीज डिस्चार्ज किए गए। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 69613 हो गई है| प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 21620 हो गई है| भोपाल में 215 इंदौर में 386 ग्वालियर में 204 जबलपुर में 202 नए केस सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews