मध्य प्रदेश के अफसर का ट्वीट- श्वेत क्यों हैं सर्वोच्च..?

मध्य प्रदेश के अफसर का ट्वीट- श्वेत क्यों हैं सर्वोच्च..?

भोपाल| अंडर वर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमकथा लिखने के मामले में मशहूर हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान (Niyaz khan) ने अब दुनिया में श्वेत और अश्वेत नस्लों का मुद्दा उठाया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा एकतरफा दुनिया क्यों है, श्वेत क्यों सर्वोच्च हैं?

अधिकारी नियाज खान (Niyaz khan) ने कई ट्वीट किये| उन्होंने लिखा – ‘दुनिया स्पष्ट रूप से श्वेत और अश्वेत दो नस्लों के बीच विभाजित है। श्वेत देश संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यू ज़ीलैंड हैं’। इनकी आबादी मात्र 140 करोड़ है। शेष विश्व काला है जो 650 करोड़ है। टूथब्रश से लेकर हवाई जहाज गोरों का उपहार है।

उन्होंने आगे लिखा- ‘काले देशों में सब कुछ गोरों का उपहार है। हर वैज्ञानिक श्वेत है। इस जिज्ञासा ने ONCE I WAS BLACK MAN पुस्तक को लाया। हर पैरामीटर में, अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि, पिछड़ापन, गैर श्वेत नेतृत्व कर रहे हैं? क्यों? एकतरफा दुनिया क्यों? श्वेत क्यों सर्वोच्च है| उन्होंने लिखा ‘इसका उत्तर खोजने के लिए केवल मेरी पुस्तक सक्षम है, क्योंकि यह शोध पर आधारित है। भगवान ने जानबूझकर दो दुनिया बनाई है, श्वेत और अश्वेत। एक जगह मैंने लिखा है ब्लैक को ब्लैक कंट्री में रहना चाहिए और वाइट को व्हाइट में। मिक्स अप लाया कोरोना वायरस’

https://twitter.com/saifasa/status/1252076413341106182

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews