मध्य प्रदेश सफारी सुयश के साथ, यू ट्यूब पर दिखेंगे बाधवगढ़ के दिलचस्प नज़ारे

मध्य प्रदेश सफारी सुयश के साथ, यू ट्यूब पर दिखेंगे बाधवगढ़ के दिलचस्प नज़ारे

भोपाल। दुनिया भर में मध्य प्रदेश टाईग स्टेट के लिए जाना जाता है। देश-विदेश से यहां पर्यटक आते हैं और लंबे समय तक प्रदेश के घने जंगलों में सफारी के लिए जाते हैं। लेकिन इन सबका मज़ा आप घर बैठे भी अब ले सकत हैं। प्रदेश के सुयश केशरी यूट्यूब पर लेकर आ रहे हैं मध्य प्रदेश सफारी सीजन। इस सीजन में वह प्रदेश के बांधवगढ़ से लेकर तमाम नेशनल पार्क के नज़ारे अपने कैमरे से दुनिया भर तक पहुंचाएंगे। सुयश ने वल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के साथ यह सीरीज़ शूट की है। आपको बता दें सुयश प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस आईसीपी केशरी (एसीएस) के बेटे हैं। 

सुयश ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए बताया कि, ‘ सफारी विद सुयस सीजन-1 के लिए वह काफी उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ की सीरीज़ पांच भागों में यू ट्यूब पर लान्च की जाएगी। इस सीरीज़ में बांधवगढ़ के टाइगरों पर केंद्रिय रहेगी। इसमें खास तौर से सोनो नाम की सेरनी पर यह फिल्म तैयार की गई है। हर शुक्रवार को एक एपिसोड जारी किया जाएगा।   ‘

गौरतलब है कि WWF दुनिया के अग्रणी संरक्षण संगठनों में से एक है जिसका मिशन प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करना और प्रकृति और मनुष्यो के बीच सद्भाव पैदा करना है। इस संगठन की स्थापना 29 अप्रैल 1961 को हुई थी। इसने स्विस शहर मॉर्गेस मे अपना पहला कार्यालय खोला और स्विस कानून के तहत पंजीकृत है। इसमे दुनिया भर के 80 से अधिक देशों मे कार्यालय है और यह लगभग 6000 पूर्णकालिक कर्मचारियो को रोजगार देता है। पूर्णकालिक कर्मचारियो के अलावा यह वैश्विक स्तर पर लगभग 5 मिलियन सदस्यो द्वारा समर्थित है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews