कजाकिस्तान के शिमकेंट में 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के युवा खिलाड़ी सैय्यद अहान अली ने अपने श्रेष्ठतम खेल का प्रदर्शन करते हुये व्यक्तिगत स्पर्धा में 01 कांस्य और टीम स्पर्धा में 01 स्वर्ण सहित कुल 02 पदक जीत कर देश और प्रदेश को सम्मानित किया।

किया शानदार प्रदर्शन
16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 में म.प्र. राज्य शूटिंग (शॉटगन) अकादमी के खिलाड़ी सैय्यद अहान अली ने पुरूष वर्ग की शॉटगन ट्रेप स्पर्धा में शारीरिक क्षमता, कुशल एकाग्रता के साथ निशाना साधकर व्यक्तिगत शाटगन ट्रेप में 102 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। वही स्वर्ण पदक भारत के ही खिलाड़ी युगान मुथुकुमार सक्थवेल ने (116 अंक), रजत पदक ईरान के खिलाड़ी शयान फ्राउदी ने (106 अंक) अर्जित किया। इसी तरह ट्रेप पुरूष टीम स्पर्धा में भारतीय टीम की खिलाड़ियों युगान मुथुकुमार सक्थवेल (116 अंक), सैय्यद अहान अली (102 अंक) और मानवराज सिंह (90 अंक) ने बेहतर तालमेल और जोरदार शूटिंग का प्रदर्शन कर कुल 308 अंक प्राप्त स्वर्णिम विजय प्राप्त की। रजत पदक कजाकिस्तान (269 अंक) ने प्राप्त किया।
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कु. नीरू को सोना जीतने पर दी बधाई
प्रदेश को खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 कजाकिस्तान में शूटिंग खेल का दमदार प्रदर्शन करने वाली खेल अकादमी की शूटर सैय्यद अहान अली खेल प्रदर्शन की सराहना की। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सैय्यद अहान अली को सोना जीतने पर बधाई देते हुये भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को निंरतर गौरवान्वित के लिए प्रेरित किया। शॉटगन खिलाड़ी सैय्यद अहान अली इस उपलब्धि पर राकेश गुप्ता, संचालक खेल और युवा कल्याण, म.प्र. ने भी बधाई देते हुये, खेल में उच्चतम प्रदर्शन के लिए शुभकामनऐं प्रेषित की है।





