MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

जहां एक और देश के कई राज्यों में मानसून अपने चरम पर है, वहीं मध्यप्रदेश में मानसून कुछ रुठा सा नजर आ रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि  मानसून के आगमी 8 अगस्त के बाद उत्तरी हिस्सें में शिफ्ट होने की संभावना है, जिसके चलते 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर में दबाव का क्षेत्र बनने के चलते 9 अगस्त के बाद मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना है। देश के ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 9 से 12 अगस्त के बीच भारी बारिश देखने मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में अच्छी बारिस की संभावना जाताई है।

इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 घंटो में उज्जैन, इंदौर , जबलपुर संभागों के जिले में बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, रतलाम, झाबुआ, धार , बालाधाट, अलीराजपुर, देवास, नीमच जिलों में जताई है, जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटो में हुई यहां इतनी बारिश

वहीं मौसम विभाग के जारी किए गए मौसम विवरण के हिसाब से पिछले 24 घंटो के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अनेक स्थानों को लेकर सभी स्थानों पर बारिश हुई है। बीते दिन हुई बारिश में अमरकंटक, शिवपुरी में 6 सेमी, मलथोन, मंडला, राणापुर और झाबुआ में 05 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews