MP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

mp weather

Madhya Pradesh Weather Today: अगले 48 घंटों के अंदर मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिनी विक्षोभ के प्रभाव से 2 दिन बाद भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान इंदौर संभाग में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। फिलहाल हवाओं का रूख बार-बार बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दिसंबर में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।तापमान के गिरते ही प्रदेश में ठंड़ बढ़ने लगेगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत से एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में 26 से 28 नवंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है।इसके साथ ही 25-26 नवंबर को ग्वालियर में बादल छाने और बुरहानपुर, खंडवा ,खरगोन, रतलाम, धार, अलीराजपुर, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में वर्षा होने की भी संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से 27-28 नवंबर के बाद से फिर मौसम साफ होने लगेगा। वही उत्तरी हवाओं की रफ्तार में तीव्रता आने से आगामी दिनों में सुबह-रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। 26 से 28 नवंबर तक जबलपुर सहित संभाग में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और फिर दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज सर्दी पड़ने के आसार है।

क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग

वर्तमान में हवाओं के रुख में बदलाव के कारण एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय बना हुआ है, वही गुजरात और राजस्थान के पास एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है।शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है, इस मौसम प्रणाली की सक्रियता के चलते अरब सागर से नमी मध्यप्रदेश तक पहुंचेगी और बदल छाएंगे, जिससे शनिवार व रविवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 नवंबर के बाद राजस्थान और गुजरात से लगे जिलों में हल्की बारिश के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 26 नवंबर को खरगोन और बुरहानपुर के साथ ही खंडवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही 27 नवंबर को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल के साथ रायसेन, सागर, दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।26 नवंबर के बाद इंदौर,झाबुआ, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और उज्जैन सहित 18 जिलों में पहला मावठा गिर सकता है, वहीं इसके चलते अगले पांच दिनों तक ठंड अपना असर दिखा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews