सिरफिरे ने कपड़ा दुकान और दो वाहनों आग लगाई

madmen-set-fire-to-clothes-and-two-vehicles

भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित गरीबों की मल्टी के नीचे खड़ी एक मारूती वैन और एक मोपेड को एक सिरफिरे ने बीती रात आग लगा दी। आरोपी ने इसके बाद में पास की एक गार्मेंट्स शॉप को भी फूंक दिया। भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर शाहजहांनाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शेरू कौशल (30) ईदगाह मल्टी के ब्लॉक नंबर एच-4 के फस्र्ट फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर एफ-1 में रहते हैं। वह बालभवन स्कूल की वैन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बैन बीती रात उनके ब्लॉक के नीचे पार्किंग में खड़ी थी। साइड में ही उनकी डीओ मोपेड खड़ी थी। मल्टी के पीछे की ओर रहने वाले आकाश नाम के युवक ने रात करीब 12 बजे उनकी दोनों गाडिय़ों में आग लगा दी। पार्कि ंग के लगी विकलांग मोहन खेरदे की गार्मेंट्स शॉप है। बदमाश ने उसमें भी आग लगा दी। आग की लपटें देखने के बाद में शेरू बाहर निकले और को पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर बुझाया। इसी बीच भाग रहे नशे के आदी आरोपी आकाश को भी मोहल्ले के लड़कों ने पकड़ लिया। शाहजहांनाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews