
भोपाल। आज शाम सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सोमवार को होने वाले बहुमत परीक्षण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि सोमवार को विधायक मुख्यमंत्री निवास से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ विधायक दल की बैठक से पहले मंत्रियों की बैठक भी बुलाई है। विधायकों से पहले वो मंत्रियों से चर्चा करेंगे। संभावना है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव और बजट सत्र पर रणनीति तैयार होगी।
समझा जा रहा है हर पल नए बदलते समीकरण को देखते हुए सीएम कमलनाथ ने मंत्रियों को सीएम हाउस पहुंचने को कहा है। इसमें विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों की भूमिका क्या रहेगी इस पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में सभी मंत्रियों को बुलाया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

