मंत्री उषा ठाकुर के फिर बिगड़े बोल, अब कांग्रेस के लिए कही बड़ी बात

Usha Thakur

Usha Thakur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर तीखे बयानों की बौछार तेज हो गई है| अभी उपचुनाव की तारीखों का एलान भी नहीं हुआ, लेकिन नेताओं के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है| जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) को देशद्रोही बताने वाली प्रदेश सरकार में मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने अब कांग्रेस (Congress) को कथित रूप से राष्ट्रद्रोही बता दिया है| इस पर अब कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है|

दरअसल, कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद मीडिया से चर्चा में राज्यमंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई है, और इस बार की राजनीतिक जंग देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग है| उन्होंने आगे कहा राष्ट्रवाद से प्यार करने वाले लोग बीजेपी के साथ है और जिन्हें राष्ट्रवाद से प्रेम नहीं है, वे कांग्रेस के साथ है| वहीं उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले नेताओं और लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर विचार करना चाहिए| हम वैचारिक अनुष्ठान के लिए राजनीति करते हैं|

कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने मंत्री उषा ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उषा ठाकुर नई नवेली मंत्री हैं, काम करने को उनके पास कुछ नहीं है, सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए वो लगातार विवादित बयान देती हैं| उन्होंने सवाल किया कि आजादी की लड़ाई में भाजपा के किस नेता का योगदान है, जबकि कांग्रेस के पास तो लम्बा इतिहास है| हम तो देशभक्त है क्यूंकि हमने देशभक्ति के काम किये, भाजपा कैसे देश भक्त हो गई, आपकी पार्टी में से आजादी के लिए किसने सघर्ष किया| उन्होंने कहा उषा ठाकुर वो ही मंत्री हैं जिन्होंने आदिवासी संगठन को देशद्रोही बताया था और बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी|

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1310510125417861120

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews