ऊर्जामंत्री की चेतावनी, कहीं हार्स ट्रेडिंग करने वालों की ज़मीन न खिसक जाए

ऊर्जामंत्री की चेतावनी, कहीं हार्स ट्रेडिंग करने वालों की ज़मीन न खिसक जाए

भोपाल। दिग्विजय सिंह के हार्स ट्रेडिंग के आरोप के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। अब ऊर्जामंत्री प्रियव्रत सिंह ने बीजेपी को चेताया है कि कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिशों के बीच कहीं ऐसा न हो कि उनके नीचे से जमीन खिसक जाये। उन्होने कहा कि  बीजेपी द्वारा देश भर में प्रजातंत्र की हत्या का प्रयास हो रहा है। लेकिन कांग्रेस का एक एक विधायक मजबूत है और कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

आपक बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिये बीजेपी कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है और 25 से 35 करोड़ कर के आफर दे रही है। उन्होने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन हमारे विधायक बिकाऊ नहीं है और कमलनाथ सरकार के साथ पूरी तरह निष्ठावान हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews