कोरोना संकट के बीच आईटीआई में 80 प्रतिशत से ज्यादा एडमिशन, पिछले साल का टूटा रिकार्ड

Government Gyanodaya Residential Schools:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में शासकीय आईटीआई संस्थानों (Government ITI Institutes) में अब तक 80 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश (Admission) लिया है। पिछले वर्ष प्रवेश 64 प्रतिशत था। इस वर्ष अब तक कुल 35 हजार 928 बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसमें सीटीएस में 34 हजार 151, आईएमसी में 926 तथा डीएसटी में 851 प्रवेश दर्ज किए गए है।

प्रदेश में आईटीआई को आठ ज़ोन में बाँटा गया है। इसके तहत प्रवेश प्रक्रिया में सागर ज़ोन में कुल 3 हजार 644 सीटों के विरूद्ध 3 हजार 353 बच्चे, बालाघाट में 3 हजार 956 सीट के विरूद्ध 3 हजार 616, जबलपुर में 5 हजार 428 सीटों के विरूद्ध 4 हजार 729, रीवा में 5 हजार 396 के विरूद्ध 4 हजार 665, उज्जैन में 5 हजार 268 के विरूद्ध 4 हजार 457, इंदौर में कुल 6 हजार 864 सीटों के विरूद्ध 5 हजार 11, ग्वालियर में 5 हजार 4 के विरूद्ध 3 हजार 647 तथा भोपाल ज़ोन में कुल 8 हजार 992 सीटों के विरूद्ध 6 हजार 452 बच्चों ने विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स में प्रवेश दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews