
भोपाल। गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि बेंगलुरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों को अगर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा चाहिए तो मध्यप्रदेश सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें सुरक्षा देने से पूरी तरह सक्षम है।
गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि बार-बार मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने बेंगलुरू में जिन विधायकों को बंधक बनाया हुआ है, उनके द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा मिलने पर ही भोपाल आने की बात कही जा रही है। उन्होने कहा कि हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह सक्षम है फिर भी अगर बंधक बनाए गए विधायकों को यह महसूस होता है ए तो वे सीआरपीएफ की सुरक्षा ले सकते है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

