MP : 7 दिनों में 61 मामले, इस जिले में 23 दिन बाद नया केस, गृह मंत्री का बड़ा बयान

MP corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 3 नए केस सामने आए, इससे राखी पर 5 केस आए थे और 5 स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे है। इसमें सिंगरौली, भोपाल और इंदौर में 1-1 नए संक्रमित मिले है। हैरानी की बात ये है कि 21 जुलाई 2021 यानि 23 दिनों बाद सिंगरौली जिले फिर एक 1 संक्रमित मिला है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 106 हो गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को अगले महिने मिलेगी गुड न्यूज! बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में होगा इजाफा

राहत भरी खबर ये है कि रिकवरी रेट 98.66% और पॉजिटिविटी दर 0.01% हो गया है।  पिछले 7 दिनों में 11 जिलों में 61 संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित जबलपुर में 18, इंदौर में 16, भोपाल में 12, राजगढ़ में 6, पन्ना और रीवा में 2-2, ग्वालियर, होशंगाबाद, सागर, रायसेन और सिंगरौली में 1-1 मामला आया है। इसके अलावा जबलपुर में एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 90 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि महाराष्ट्र और केरल का कोई प्रभाव मप्र पर नहीं पड़ने दिया है। मध्य प्रदेश में कोरोना अब काबू में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 3 नए केस आए और कुल एक्टिव केस 106 हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.60% है।प्रदेश में कल कोरोना के कुल 54,105 टेस्ट हुए हैं।इसी तरह सुधार रहा तो यह 106 केस भी समाप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Board :10वीं-12वीं विशेष परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें यह नियम

वही रविवार को राखी के मौके पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित हुआ है, परन्तु पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना के प्रकरण आ रहे हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं। पूर्ण सावधानी बरतें तथा कोविड अनुकूल व्यवहार करें।प्रदेश में नियमित टीकाकरण के साथ ही आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष के अधिक उम्र का हर पात्र व्यक्ति दोनों डोज अवश्य लगवाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews