कोरोना से निपटने भाजपा ने बनाई ‘टास्क फोर्स’, इन नेताओं को किया शामिल

कोरोना से निपटने भाजपा ने बनाई ‘टास्क फोर्स’, इन नेताओं को किया शामिल

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारतीय जनता पार्टी भी सरकार का साथ निभाएगी| भाजपा ने कोरोना से निपटने के लिए के एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है| जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है| प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इस कार्यदल के संयोजक होंगे|

इस विशेष कार्य दल में शिवराज सिंह चौहान, सुहास भगत, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा को सदस्य बनाया गया है । टास्क फोर्स के गठन के पीछे सरकार के साथ समन्वय और संगठन की अधिक सक्रियता को कारण बताया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews