MP Board: छात्रों को बड़ी राहत, 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

mp board

 भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को एक महिने टालने के बाद अब प्रायोगिक परीक्षाएं (10th-12th Practical examinations) भी स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं), भोपाल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किये गये हैं।

यह भी पढ़े.. भाजपा विधायक का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम ने जताया दुख

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board )द्वारा कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 अप्रैल से 20 मई तक कभी भी कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब फिर से इन परीक्षाओं को स्थगित किया जाता है। स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में तिथियां अलग से घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

इससे पहले 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल ओर 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होने थी, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षा को 1 महीने के लिए टालने फैसला किया है। इसमें प्रदेश भर से करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

बता दे कि MP Board अबतक 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के बारे में फैसला नहीं ले पाया है। हालांकि हाल ही में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar)की अध्यक्षता में हुई बैठक में CBSE की तर्ज पर 10वीं का रिजल्ट बनाने पर सहमति की बात सामने आई थी। वही 12वीं की परीक्षा जून माह में आयोजित किए जाने की संभावना है।

MP Board

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews