MP Board 2026: मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा, देखें टाइम-टेबल, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

MP BOARD EXAM: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक आयोजित होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक चलेंगी। आइए जानते हैं कब कौन सा पेपर होगा..
MP Board

एक तरफ बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मई से शुरू होंगी।

मई में होगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा

जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक चलेंगी।  ​परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर कराई जाएंगी।

कौन दे सकता है द्वितीय बोर्ड परीक्षा, कितना लगेगा शुल्क

  • मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले वर्ष 2025 से 10वीं और 12वीं के लिए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। ​बोर्ड द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार (Score Improvement) करना चाहते हैं।
  • छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है, जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें 1 विषय के लिए 500 रुपये, 2 विषयों के लिए 1000 रुपये, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 रुपये और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होता है। ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

जारी हुए ये प्रमुख निर्देश

  • समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
  • परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
  • सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
  • परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 07.05.2026 से 25.05.2026 के मध्य संचालित की जाएगी।
  • इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे।
  • आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
  • मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।

MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE

  1. 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  2. 8 मई: हिंदी
  3. 9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
  4. 11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
  5. 12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  6. 13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  7. 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
  8. 15 मई : संस्कृत
  9. 16 मई : अंग्रेजी
  10. 18 मई: बायोलॉजी
  11. 19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
  12. 20 मई: समाजशास्त्र
  13. 21 मई: गणित, मनोविज्ञान
  14. 22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
  15. 23 मई: उर्दू, मराठी
  16. 25 मई: राजनीति शास्त्र

MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE

  • 7 मई: हिंदी
  • 8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
  • 9 मई: उर्दू
  • 11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
  • 12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
  • 13 मई: संस्कृत
  • 14 मई: सामाजिक विज्ञान
  • 16 मई विज्ञान
  • 19 मई: अंग्रेजी

MP BOARD SECOND EXAM TIME TABLE

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews