MP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, मई में होगी द्वितीय परीक्षा, कौन कर सकता है आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल्स

MP BOARD EXAM: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए हैं या जिन्हें कम नंबर आए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षा7 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी।
MP Board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं वे मई 2026 में होने वाली ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा (Second Examination) में शामिल हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी। ​परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आवंटित केन्द्रों पर 7 से 25 मई के मध्य संचालित की जाएगी। प्रैक्टिकल विषयों में केवल उसी भाग की परीक्षा देनी होगी जिसमें छात्र फेल हुआ है। लेकिन किसी भी छात्र को विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

द्वितीय परीक्षा के लिए छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है, जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें 1 विषय के लिए 500 रुपये, 2 विषयों के लिए 1000 रुपये, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 रुपये और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होता है।

ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। कक्षा 12वीं में केवल एक विषय में फेल होने वाले छात्र सप्लीमेंट्री के पात्र होते हैं, जबकि कक्षा 10वीं में दो विषयों तक फेल होने वाले छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत अन्य छात्रों को भी अवसर दिया जाता है।

पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE

  1. 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  2. 8 मई: हिंदी
  3. 9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
  4. 11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
  5. 12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  6. 13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  7. 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
  8. 15 मई : संस्कृत
  9. 16 मई : अंग्रेजी
  10. 18 मई: बायोलॉजी
  11. 19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
  12. 20 मई: समाजशास्त्र
  13. 21 मई: गणित, मनोविज्ञान
  14. 22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
  15. 23 मई: उर्दू, मराठी
  16. 25 मई: राजनीति शास्त्र

MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE

  1. 7 मई: हिंदी
  2. 8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
  3. 9 मई: उर्दू
  4. 11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
  5. 12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
  6. 13 मई: संस्कृत
  7. 14 मई: सामाजिक विज्ञान
  8. 16 मई विज्ञान
  9. 19 मई: अंग्रेजी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews