MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! ऐसे करें चेक

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE 10th-12th. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है।10वीं-12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन (10th-12th copies evaluation) का दूसरा दौर  शुरू हो गया है।30 हजार नियुक्त शिक्षकों द्वारा कॉपी मूल्यांकन का काम जिला स्तर पर तेजी से चल रहा है, ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूल्यांकन के बाद मूल्यांकनकर्ता को तत्काल कॉपी के नंबर मंडल की वेबसाइट पर दर्ज कर रहे है, अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक कॉपियों चेक हो जाएंगी और अप्रैल अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे ।इसमें 10वीं में 10 लाख से ज्यादा और 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना है।संशोधित एमपी बोर्ड अंकन योजना के अनुसार, हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे।सुत्रों की मानें 20 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी निर्धारित तारीख का एलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA Arrear पर ताजा अपडेट

वही इस बार मेरिट में आना बड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ निर्देश दिए है कि जिन भी छात्रों के अंक 90% या उससे ज्यादा बनेंगे, उनकी कॉपी दोबारा से चेक की जाएगी। इसमें सबसे खराब और सबसे अच्छे अंक लाने विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान और कक्षा 12वीं की कॉपियां बड़ी सावधानी और सघनता से चेक करने के निर्देश दिए गए है।। रिजल्ट घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड परिणाम वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।

ऐसे कर सकते है चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
  • 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट आउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews