MP BOARD: 10वीं के बचे हुए पेपर नहीं होंगे, 8-16 जून के बीच होगी 12वीं की परीक्षा

MP BOARD: 10वीं के बचे हुए पेपर नहीं होंगे, 8-16 जून के बीच होगी 12वीं की परीक्षा

भोपाल

कोरोना क्राइसिस के बीच बच्चों को राहत देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने फैसला लिया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं कक्षा (10th class) के जो पेपर शेष रह गए हैं, अब उनकी परीक्षा (exam) नहीं ली जाएगी। 10वीं के जो पेपर हो गए उन्हीं के मार्क्स के आधार पर अब रिजल्ट (result) तैयार होगा। वहीं जो पेपर नहीं हो पाए हैं, उनके आगे अब पास (pass) लिखा जाएगा। लेकिन ये राहत सिर्फ 10वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिये हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education)की 12वीं (12th class) की परीक्षा जून माह में होगी। 12वीं के जो पेपर शेष रह गए हैं उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी। इसी के साथ एक और अहम फैसले के तहत 19 मार्च 2020 से लॉक डाउन शुरू होने की तारीख से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस (tuition fees) ले सकेगा, इसके अलावा और किसी भी तरह की फीस नहीं ली जा सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews