MP BOARD: 12वीं का टाइम टेबल घोषित,जानिये कब होंगे बचे हुए EXAM

MP BOARD: 12वीं का टाइम टेबल घोषित,जानिये कब होंगे बचे हुए EXAM

भोपाल

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा 12वीं परीक्षा (12th examination) का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। ये परीक्षा 9 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी।

बता दें कि 4 दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने घोषणा की थी कि अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं कक्षा (10th class) के शेष पेपर नहीं होंगे, वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education)की 12वीं (12th class) की परीक्षा जून माह में होगी। इसके बाद अब 12वीं के शेष पेपर की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, यह जरूरी निर्देश है-
-परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों को अपने नाक मुंह पर नकाब/कपड़े से ढँक कर रखना एवं फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा
-अभिभावक अपने बच्चों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे बीमार नहीं हो
-परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने के दौरान जारी किए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा
-परीक्षार्थी एवं अन्य सर्व संबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भली-भांति नोट करें। परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम अनुसार संपन्न होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews