MP Budget 2025: कैलाश विजयवर्गीय बोले- ये PM Modi के विजन और मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ये प्रधानमंत्री मोदी के GYAN के अनुरूप बनाया गया बजट है, GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है, उन्होंने बजट को प्रदेश को विकसित बनाने वाला बजट बताया।
Kailash Vijayvargiya

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैल्श विजयवर्गीय ने सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा है कि ये एक अच्छा बजट है इसमें कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है, सरकार ने हर वर्ग को छुआ है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप बजट है, उन्होंने बजट को मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट बताया।

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश किया उन्होंने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर विभाग के लिए किये गए बजट प्रावधानों को विस्तार से बताया।

ये PM Modi के GYAN के अनुरूप बजट  

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के बजट को एक अच्छा बजट बताया उन्होंने कहा ये प्रधानमंत्री मोदी के GYAN के अनुरूप बनाया गया बजट है, GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है, उन्होंने बजट को प्रदेश को विकसित बनाने वाला बजट बताया।

कैलाश विजयवर्गीय का भरोसा, मध्य प्रदेश विकसित प्रदेशों की श्रेणी में होगा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा आपने बजट भाषण में सुना होगा कि हमरे पास केंद्र सरकार से मिले अनुदान की राशि अभी बची है और हमें उम्मीद है कि इस बार हमरी अपेक्षा से अधिक हमें अनुदान केंद्र से मिलेगा, उन्होंने कहा बजट को देखकर भरोसा है कि जल्दी ही मध्य प्रदेश विकसित प्रदेशों की श्रेणी में होगा।

कांग्रेस के आरोपों पर याद दिलाये उनकी सरकारों के वादे 

कांग्रेस द्वारा बजट की आलोचना करने, इसे निराशाजनक बताने और चुनावो वादों को पूरा नहीं करने के आरोप पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस पहले खुद को देखे उन्होंने हिमाचल में जो कहा क्या वो पूरा किया, पंजाब में  कर्नाटक में क्या हाल है वो बताएं हम तो जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं और जब हम पांच साल बाद जनता के बीच जायेंगे तो बताएँगे कि हमने शत प्रतिशत वादे पूरे किये, कांग्रेस अपनी सरकारों के वादों पर ध्यान दे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews